उन्नाव, जून 12 -- उन्नाव, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पांच साल से सरकारी धन और शिक्षकों के हक मारने के पांच नामजद में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।साल 2021-22 से माध्यमिक शिक्षा विभाग में पटल सहायक सागर कपूर, एमआरआरएस इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक अमित कुमार मिश्रा, लिपिक राधेश्याम, परिचारक विनोद कुमार त्रिपाठी और कुलदीप ने मिलकर सरकार के करोड़ों रुपए डकार गए। इसकी पोल पुरवा के एमआरआरएस इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में 31 मार्च 2026 को एरियर बोनस के रूप में 1727 रुपए की जगह 501727 रुपए भेजने पर खुलकर सामने आई थी। यह भी पढ़ें- शिक्षक-कर्मियों के लिए 5.45 अरब रुपये जारी इसके बाद मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो और कितने खातों में यह खेल किया गया। इ...