सुल्तानपुर, मई 8 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के राईबीगो गांव में शुक्रवार को सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने वेद मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के लोगों को अब नजदीक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा स्वीकृत तीन करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन पं. कामता प्रसाद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। विधायक ने पूजा-अर्चना कर शिलापट का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। सरकार गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक निर्माण कार्य पूरा होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.