उरई, मई 9 -- कोंच। संवाददाता विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को महंत नगर स्थित तरसौलिया पम्प से पिंडारी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मूलचंद्र निरंजन ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क लगभग 2.400 किमी लंबी बनाई जाएगी। 3 करोड़ 70 लाख 53 हजार रुपये खर्च होगा।यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 65 लाख रुपये विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.