कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र की सात विभिन्न जर्जर सड़कों के कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के बन जाने से आवागमन में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांग पर अथक प्रयास से यह स्वीकृति मिली है। स्वीकृत तीन करोड़ 30 लाख रुपये से लगभग 22 किलोमीटर जर्जर सड़क, जिसमें से मझना नाला से बसंतपुर मार्ग, हाटा-पिपराइच सड़क से हासखोर संपर्क मार्ग,नाउमुंडा से भिसवा मठवाल गिरि मार्ग, पड़री खास बाजार से ककवल-सिवान संपर्क मार्ग, लक्ष्मीपुर संपर्क मार्ग, हाटा-कप्तानगंज मार्ग किमी 12 से परसौनी होते भिसवा संपर्क मार्ग तथा कप्तानगंज-झांगा मार्ग से गिदहा टोला संपर्क मार्ग का कायाकल्प होगा। विधायक ने इसके लिए प्रद...