रुद्रपुर, मार्च 26 -- किच्छा। पंतनगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 3.17 करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कें बनाई जाएंगी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर विधायक बेहड़ ने बताया कि उनके प्रयास से राज्य योजना के अंतर्गत पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण व सुधार कार्य के लिए 3.17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके अंतर्गत पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की 1.975 किमी अवशेष सड़कों के सुधारीकरण के लिए 99.36 लाख, ग्राम गंगापुर में 1.650 किमी सड़क के लिए 86.83 लाख, ग्राम नजीबाबाद में 0.7 किमी सड़क के लिए 41.19 लाख, ग्राम आजादनगर में 1.19 किमी सड़क के लिए 50.97 लाख और ग्राम भगवानपुर में 0.6 किमी सड़क के लिए 38.93 लाख रुपये...