रायबरेली, अप्रैल 12 -- रायबरेली संवाददाता। जिले के सात विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से अब राहत मिल जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन सात उपकेंद्रों को दो करोड़ 94 लाख की लागत से उच्चीकृत किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के इंदिरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गदागंज, सरेनी, इटौरा बुजुर्ग, मलकेगांव, कलुआ खेड़ा, रौतापुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को इस बार गर्मी में राहत मिल जाएगी। इस समय जिले में शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 29 उपकेन्द्र बने हैं। जिनमे छह लाख घरेलू उपभोक्ता है। अभी तक इंदिरा नगर में दो 10 एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे थे, यहां पांच एमबीए का और बढ़ाया जाएगा। गदागंज, सरेनी और मलकेगांव में 20, इटौरा बुजुर्ग व कलुआ खेड़ा में 5 और रौतापुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.