फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से एक कंटेनर से 03 कुंतल, 69 किलो 92 ग्राम गांजे को बरामद किया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 03 करोड़ रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ तस्कर उड़ीसा से गांजा खरीदकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। गुरुवार को एसओजी टीम, सर्विलांस टीम, थाना नसीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर उड़ीसा से तस्करी कर लाए जा रहे मादक पदार्थ को सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर एसओजी, सर्विलांस एवं थाना पुलिस सक्रिय हो गई तथा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। पुलिस ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करनपुर मार्ग की पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर की त...