गुड़गांव, दिसम्बर 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम ईस्ट थाना टीम ने डिजिटल अरेस्ट रैकेट के एक और महत्वपूर्ण आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी टेलीकॉम अधिकारी और सीबीआई अफसर बनकर लोगों को डराता था और उनसे करोड़ों रुपये ठगता था। इस मामले में एक महिला के बेटे से दो करोड़ 92 लाख की धोखाधड़ी हुई थी। चार दिसंबर 2024 को एक महिला ने साइबर क्राइम ईस्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके बेटे के पास एक व्हाट्सऐप ऑडियो कॉल आया, जिसमें बेटे के आधार कार्ड का इस्तेमाल हवाला कारोबार में होने की बात कही गई। जब बेटे ने इनकार किया, तो उन्हें फर्जी पुलिस अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने का डर दिखाया गया। इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी से वीडियो कॉल कराई, जिसने पीड़ित को डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.