प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज ने अंतरराज्यीय स्तर पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बांदा जिले के बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उत्तरी गोल चौराहे के समीप डीसीएम ट्रक और उसके आगे चल रही कार को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से 250 पेटी में 30 हजार शीशी अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। बिसंडा थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया।एसटीएफ निरीक्षक जयप्रकाश राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाने की सूचना मिल रही थी। ...