अयोध्या, अप्रैल 20 -- रुदौली,संवाददाता। रुदौली ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत व प्रधानों की बैठक में विभिन्न विभागों के अफसर या प्रतिनिधि की नामौजूदगी पर विधायक रामचंद्र यादव ने नाराजगी दिखाई। उन्होंने बैठक को अहम बताते हुए विभागीय अधिकारियों के न आने को सरकारी योजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लिए तीन करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। सोमवार को रुदैली ब्लाक के सुभाषचंद्र अग्रवाल सभागार में ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, आवास सर्वेक्षण- 2026, मनरेगा, शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों व माडल शाप के निर्माण, पौधरोपण, पथ प्रकाश, सड़क, पेंशन, गोशाला सहित विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्र ने वि...