चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट स्थित सीतापुर पुलिस चौकी सिर्फ तीन कमरों में संचालित है। चौकी में आवासीय सुविधा न होने की वजह से यहां तैनात दरोगा और सिपाहियों को प्राइवेट किराए के कमरे लेकर रहना पड़ रहा है। सिर्फ चौकी प्रभारी के रहने के लिए एक कमरे की व्यवस्था है। खाना बनाने के लिए किचेन भी बाहर अस्थाई तौर पर टीनशेड के नीचे बना हुआ है। सीतापुर चौकी में मौजूदा समय पर प्रभारी के तौर पर यदुवीर सिंह की तैनाती है। इनके अलावा तीन सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबिल, दो महिला सिपाही व 10 पुरुष सिपाहियों की नियुक्ति है। लेकिन यहां पर आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं है। खास बात यह है कि घनी आबादी में संचालित पुलिस चौकी तक चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते। संकरी गली होने की वजह से बमुश्किल बाइक की पहुंच पाती है। चौकी का स...