बेगुसराय, मार्च 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने रविवार की संध्या को उत्तरी तेघड़ा आलापुर से एक युवक को तीन देसी कट्टे, 19 कारतूस और नौ खोखे के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि धनकौल पंचायत के आलापुर निवासी अजय चौधरी के पुत्र कन्हैया कुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। एसडीपीओ के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को आलापुर गांव में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने घर में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए था। गुप्त सूचना मिलने के बाद तेघड़ा पुलिस थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर से दो युवक भागने लगे। पुलिस बल ने एक युवक को पकड़ लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.