लखनऊ, मार्च 18 -- आम आदमी पार्टी ने प्राइमरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा में तीन कक्षाओं का एक ही प्रश्न पत्र बनाने वाले अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। आप के शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कराए। प्रश्न पत्र बनाने और वितरण की प्रक्रिया में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीतापुर समेत दूसरे जिलों में कक्षा छह, सात व आठ के बच्चों की खेल और स्वास्थ्य विषय के अलग-अलग प्रश्न पत्र से परीक्षा कराई गई, जबकि लखनऊ में एक ही प्रश्न पत्र से तीनों कक्षाओं की परीक्षा करा दी। प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों से बीते चार माह से एसआईआर, पंचायत चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.