कानपुर, मई 16 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का दायरा एक उद्योग से दूसरे उद्योग तक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को श्यामपुर, विसायकपुर व उमरन सहित तीन फैक्ट्रियों के श्रमिकों ने हंगामा किया। अधिकारियों,फैक्ट्री प्रबंधन के बीच घंटों तक वार्ता के बाद श्रमिक काम पर लौटे। रनियां की औद्योगिक इकाईयों के संचालन का समय सुबह आठ और नौ बजे का है। शनिवार को सबसे पहले रायपुर गजनेर मार्ग पर श्यामपुर गांव के पास स्थित कानपुर प्लास्टिक फैक्ट्री में श्रमिक सुबह 8 बजे गेट पर पहुंच गए। 8:30 पर और श्रमिक जुटने पर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि सरकार की ओर लागू वेतन हमें भी दिया जाए। यह भी पढ़ें- वेतन वृद्धि के लिए भड़के श्रमिक, छह घंटे हंगामा गेट पर 300 श्रमिक अड़े रहे। सूचना पर सदर सीओ संजय सिंह सीओ ट्रैफिक संजय गुप्...