बदायूं, मई 31 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीईटी) जिले में तीन एवं चार जून को 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा जारी हैं। एडीएम प्रशासन ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में समीक्षा की। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाये। परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। सभी परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रहें। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी। प्रवेश के दौरान तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जायेगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:30 से पूर्वाह्न 11:30 तक एवं द्वितीय पाली...