तीन और चार को सीपीएल के ट्रायल
कानपुर, मई 23 -- कानपुर। तृतीय चंद्रा प्रीमियर लीग के ट्रायल तीन और चार जून को होंगे। अंडर-16 आयुवर्ग में होने वाली लीग के ट्रायल मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान में होंगे। आयोजन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन और चंद्रा क्रिकेट अकादमी कर रहा है। आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले 40 ओवर के रंगीन ड्रेस में होंगे। ट्रायल के आधार पर आठ टीम का चयन किया जाएगा। इसमें 15-15 सदस्य होंगे। ट्रायल फार्म चंद्रा क्रिकेट अकादमी मंधना और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय चुन्नीगंज से हासिल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.