कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई मंगलवार की शाम तक की गई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पूर्व में चायल चौकी पर तैनात रहे आरक्षी नरेंद्र पाल, मुकुल राज व शैलेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मुख्य आरक्षी विनय कुमार फतेहपुर तो रामकुमार दुबे चित्रकूट स्थानांतरित हो चुके हैं। इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस कप्तान को पत्र भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि कभी भी निलंबन हो जाएगा। यह कार्रवाई भी आईजी अजय मिश्रा के आदेश पर की गई है। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोटः फैक्टरी मालिक की दुकानों के बाद मकान पर भी चला बुलडोजर, अब तक 13 की मौत यह भी पढ़ें- आतिशबाजों के यहां हुई चेकिंग, नहीं मिला बारूद यह भी पढ़ें- कौशांबी हादसे के बाद पटाखा कारखानों की जांच

हिं...