तीन ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
मुंगेर, मार्च 30 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र में एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने बालू से लदे तीन ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जब्ती की सूचना मिलने पर खान निरीक्षक मोहम्मद अरमान असरगंज थाना पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों ट्रैक्टरों पर कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्रत्येक ट्रैक्टर पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही, इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और अवैध बालू के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.