प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- मानक दरकिनार कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की चेकिंग करने निकले एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने ओवरलोड बालू लादकर सुलतानपुर की ओर जा रहे तीन ट्रक कोहंडौर थाने के सामने रोक लिया। अभिलेखों की जांच करने पर खुलासा हुआ कि ट्रक पर मानक से अधिक बालू लादी गई है। एआरटीओ ने तीनों ट्रक सीज कर पुलिस की सुर्पुदगी में दिया। उन्होंने बताया कि तीनों ओवरलोड ट्रक स्वामियों पर दो लाख 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई में प्रवर्तन सिपाही आनंद सिंह, भूपेन्द्र सिंह और मनोज सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.