आगरा, जुलाई 13 -- शासन ने कासगंज में तैनात रहे तीन एसडीएम का स्थानांतरण गैर जनपदों में किया है। संतकबीर नगर में तैनात रहे सुनील स्थानांतरण पर कासगंज भेजे गए हैं। सोमवार की रात शासन ने एसडीएम के स्थानांतरण की दो सूची जारी की। पहली सूची में दो व दूसरी सूची में एक एसडीएम का स्थानांतरण कासगंज से हुआ है। कासगंज की सदर तहसील में तैनात संजीव कुमार को शासन ने स्थानांतरण पर आंबेडकर नगर भेजा है। एसडीएम कोमल पंवार का स्थानांतरण गौतम बुद्ध नगर हुआ है। पटियाली में एसडीएम और अब डिप्टी कलेक्टर द्वितीय प्रदीप विमल स्थानांतरण पर लखनऊ भेजे गए हैं। शासन ने संतकबीर नगर में तैनात एसडीएम सुनील कुमार द्वितीय का स्थानांतरण कासगंज किया है। यह भी पढ़ें- यूपी में दो दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के तबादले यह भी पढ़ें- यूपी में 2 दिनों में एसडीएम स्तर क...