तीन एवं चार जून को 19 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी टीजीटी परीक्षा
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में शनिवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने परीक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि टीजीटी परीक्षा 03 जून एवं 04 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- UP TGT E...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.