दुमका, मई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की तीन एनसी छात्राओं का चयन संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-4 के लिए किया गया है। यह शिविर 05 मई से 14 मई तक सरकारी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कोडरमा में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से छात्राओं का चयन थल सैनिक शिविर के लिए किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से निशानेबाजी प्रतियोगिता के आधार पर चयन होना है। 4 झारखंड बालिका बटालियन एनसी दुमका द्वारा छात्राओं को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देकर चुना गया है। चयनित छात्राओं में टेरेसा हेंब्रम, सुष्मिता मुर्मू एवं खुशी मारिया शामिल हैं। ये सभी छात्राएं निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर थल सैनिक शिविर के लिए चयनित होने के लक्ष्य के साथ भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- विद्यालय की तीन एनसी छात्राओं का चयन संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-4 के लिए किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.