तीन एडेड कालेजों को जल्द नियमित प्राचार्य मिलने की उम्मीद
मथुरा, जुलाई 23 -- जनपद के तीन एडेड महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे नियमित प्राचार्य पदों पर जल्द नियुक्तियां होने की संभावना है। उच्च शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। महानगर के प्रमुख किशोरी रमण महिला महाविद्यालय, किशोरी रमण शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय और आरसीए कन्या महाविधालय में वर्तमान में नियमित प्राचार्यों के अभाव में प्रशासनिक व्यवस्था कार्यवाहक प्राचार्यों के माध्यम से संचालित हो रही है। ऐसे में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेने, नई योजनाओं को समय पर लागू करने तथा विकास कार्यों को गति देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए जल्द ही नियुक्तियां करने का जा रहा है। नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति के बाद इन कालेजों में नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.