लखनऊ, फरवरी 28 -- डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हुए तीन डीजी संदीप सालुंके, एमके बशाल व दिपेश जुनेजा को विदाई दी। तीन डीजी का सेवाकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम में एडीजी प्रकाश डी, एलवी एंटनी देव कुमार व जय नारायण सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। डीजीपी मुख्यालय में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में डीजी मानवाधिकार संदीप सालुंके, डीजी होमगार्ड एमके बशाल व डीजी अभियोजन दिपेश जुनेजा के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। विदाई समारोह में डीजीपी ने तीनों डीजी के अलावा बीते दिनों वीआरएस लेने वाले एडीजी के सत्यनारायण को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीआईजी विकास कुमार वैद्य का भी शनिवार को कार्यकाल पूरा हो गया, जबकि पांच पुलिस उपाधीक्षक भी सेवानिवृत्त हुए। डीजी स्तर के तीन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के उपरांत डीजी...