बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती। स्वच्छता से समृद्धि अभियान में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने तीन एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया है। एडीओ पंचायत दुबौलिया, एडीओ पंचायत बनकटी और एडीओ पंचायत हर्रैया को भेजे कारण बताओ नोटिस में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि 10 ग्राम पंचायत ब्लॉक की स्वच्छता से समृद्धि में चयनित हैं। सीडीओ, डीपीआरओ व विभागीय कार्ययोजना के अनुसार अभियान को गंभीरता से लेते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करना है। जनपदीय मॉनिटरिंग में सामने आया कि 12 कार्य दिवस में अभियान पर ध्यान नहीं दिया गया। लौटती डाक से इस संबंध में साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रचलित कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...