कौशाम्बी, जुलाई 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। जून माह में सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टल के इन्टीग्रेशन के माध्यम से विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार रैंकिंग जारी की गई। रैंकिंग में सात विभागों की स्थिति खराब पाई गई। मामले को गम्भीरता से लेते हुए डीएम डॉ. अमित पाल ने तीन एक्सईएन समेत सात विभागाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जुलाई में ए श्रेणी लाने का निर्देश दिया है।जून माह की रैंकिंग में स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षा योजना का लाभ से सम्बंधित इंडिकेटर में बी श्रेणी प्राप्त की थी। प्रोजेक्ट में जिले की रैंक दस तथा प्रगति प्रतिशत 77.32 रही। इसी तरह फेमिली आईडी से सम्बंधित इंडिकेटर में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को बी श्रेणी प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लापरवाह विभागों पर कार्रवाई का हंटर, मिला नोटिस प्रोजेक...