भागलपुर, जून 7 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना के समीप वर्षों से बेकार पड़ी लगभग तीन एकड़ 60 डिसमिल सरकारी जमीन को जनहित में उपयोग में लाने की मांग को लेकर किसान मोर्चा भागलपुर जिला महामंत्री सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री शैलेंद्र कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त भूमि पर थाना भवन, नगर पंचायत कार्यालय, पार्क तथा अन्य सरकारी योजनाओं का निर्माण कराने की मांग की गई है। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग की करीब तीन एकड़ 60 डिसमिल जमीन लंबे समय से खाली पड़ी हुई है। वहीं अकबरनगर थाना करीब 30 वर्षों से किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यह भी पढ़ें- वैदपुर पंचायत में मनरेगा योजना पर लगा ब्रेक , विकास कार्य प्रभावित नगर पंचायत कार्यालय पुस्तकालय भवन में संचालित किया जा रहा है। सतीश कुमा...