अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। अपनी अधिवर्षिता आयु पूरी कर मंगलवार को पुलिस विभाग से तीन उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन में समारोहपूर्वकमसभी को विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय ने बताया कि अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह,लुकमान अहमद व जवाहर पाल, मुख्य आरक्षी कमलाकान्त पाण्डेय,राम आधार राम व गंगाशरण राम तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिवाकर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। एसपी देहात ने सभी के योगदान की प्रशंसा करते उनके उत्तम स्वास्थ,सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की है।----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.