फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। शनिवार रात आने वाली आंधी, बारिश संग ओलावृष्टि के चलते जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार की देर रात ब्रेकडाउन होने वाले उपकेंद्र रविवार की सुबह तक बहाल हो सके, जबकि कई उपकेंद्र 18 घंटे बीतने के बावजूद बहाल नहीं हो सके जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ी। शनिवार की रात चलने वाली हवाओं के कारण बिजली विभाग के तीनों डिवीजनों के तहत बड़ी संख्या में इंसुलेटर पंचर हो जाने के साथ ही तार टूट गए। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई, आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। रविवार की सुबह कई उपकेंद्रो की आपूर्ति को बहाल करा लिया गया लेकिन कई उपकेंद्रो की आपूर्ति अब भी बाधित है। बताते हैं कि फरीदपुर, बहुआ व दतौली उपकेंद्र शनिवार की रात करीब आठ बजे से ब्रेक डाउन हो गया जिसके बाद विभागीय कर्मियों ...