हमीरपुर, मार्च 28 -- राठ। घर के दरवाजे पर खड़े तीन ई-रिक्शा से चोरों ने नौ बैटरियां चोरी कर ली हैं। कस्बे के गायत्रीनगर पठानपुरा मोहल्ला निवासी मोहन ने बताया कि तीन दिन पहले आधी रात के बाद घर के दरवाजे पर खड़े ई-रिक्शा से चोरों ने चार बैटरी, पड़ोसी राजेंद्र के ई-रिक्शा से एक बैटरी तथा प्रवीण कुमार पासवान के ई-रिक्शा से चार बैटरी पार कर दी है। सुबह जब जागे तब चोरी की घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...