तीन आवेदकों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए समिति ने की अनुशंसा
गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक रविवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। समिति के समक्ष प्रस्तुत तीन आवेदनों की जांच की गई। उस दौरान उपायुक्त ने आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, एनओसी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक, आवासीय एवं चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निर्देशों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत अहर्ता पूर्ण करने वाले तीनों आवेदकों कृष्ण कन्हैया पाठक, संतोष कुमार पाल और शिवपूजन साहू के आवेदन को स्वीकृत करते हुए समिति ने अनुकंपा पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.