मोतिहारी, फरवरी 28 -- संग्रामपुर, निसं। बाल संरक्षण व मानव तस्करी के रोकधाम को लेकर मिशन मुक्ति दिल्ली टीम मोतिहारी व संग्रामपुर पुलिस ने संयुक्त रूप कई जगहों पर छापेमारी की। संग्रामपुर थाना की दारोगा अंजली कुमारी के आवेदन पर संग्रामपुर थाना में तीन आर्केस्ट्रा संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि संग्रामपुर बाजार के समीप एसएच 74 किनारे आर्केस्ट्रा में छापेमारी टीम बनाकर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। जहां से तीन आर्केस्ट्रा संचालक व पांच लड़कियों को बरामद किया गया, इसमें नाबालिक भी शामिल है। गिरफ्तार संचालक गोपालगंज जिला का नूर आलम अंसारी, संग्रामपुर का राहुल कुमार व उमेश कुमार है, उनसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही बरामद पांचों लड़कियों को ब्यान के लिए न्यायालय में भेजा गया है। इस अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.