तीन आरोपियों से चोरी की चार बाइकें बरामद
पीलीभीत, जुलाई 26 -- कलीनगर/ माधोटांडा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाईकों पर सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की गई चार बाइक बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। शनिवार को थाना माधोटांडा पुलिस चित्तरपुर पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दो बाईकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक से संबंधित दस्तावेज तीनों बाइक चालक नहीं दिखा सके। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की। तीनों ने बताया कि उन्होंने यह बाइके पूरनपुर से चोरी की है। आरोपियों के निशानदेही से पुलिस ने बाईफरकेशन जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों से दो अन्य बाईके बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम सनी पुत्र राम मूर्ति, आदित्य पुत्र लाल बहादुर और आरुष पुत्र नरेंद्र निवासी सिरसा थाना पूरनपुर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.