तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
जौनपुर, अगस्त 1 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर-सोहनी नहर मार्ग पर वेल्डिंग मिस्त्री की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नामजद तीन युवकों ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के हाथ लगने से पहले ही तीनों ने अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना 24 मई की सुबह की है। खर्गसेनपुर-सोहनी मार्ग पर सड़क से करीब 200 मीटर दूर नहर की पूर्वी पटरी के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान और सूजन थी। इससे हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। घटना के करीब दो से तीन घंटे बाद मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिंधोरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.