लखीसराय, फरवरी 3 -- सूर्यगढ़ा। चकमसकन मोहल्ले की महिला अंजु देवी ने पटेलपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ दुकान में ताला लगा देने और अवैध राशि मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उमेश महतो के पुत्रों रोहित, सचिन तथा अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन लोगों पर पीड़ित महिला ने पैसे मांगने का आरोप लगाया और नहीं देने पर दुकान में ताला लगा देने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...