उन्नाव, फरवरी 17 -- बांगरमऊ। कोतवाली पुलिस ने जिला न्यायालय उन्नाव से ज़मानत के बाद फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने तीनों आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी न्यूटन कुमार सिंह ने मय फोर्स के साथ आयुध अधिनियम में जमानत करवा कर फरार चल रहे वारंटी अकील उर्फ वकील पुत्र मेहदी हसन निवासी मोहल्ला गुलाम मुस्तफा थाना बांगरमऊ को सोमवार शाम संडीला मार्ग रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मुकदमे में कोर्ट से जमानत करवाने के बाद फरार चल रहे रामनरेश व वासुदेव पुत्रगण गंगाराम यादव निवासी ग्राम केशवापुर थाना बांगरमऊ को उनके घरों के बाहर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह कोर्ट से जमानत कराने के बाद फरार च...