दरभंगा, दिसम्बर 23 -- चनपटिया। चनपटिया के महना गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए हिंसक झड़प मामले में फरार चल रहे मुसहरी निवासी शिवचन पासवान (51), मूलचन पासवान (49) एवं मुन्नीलाल पासवान (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी की गिरफ्तारी सोमवार की देर शाम उसके घर से हुई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ थाने में पूर्व से एफआईआर दर्ज थी। मामले में तीनों फरार चल रहे थे। बताया जाता है कि चनपटिया थाना के मुशहरी गांव निवासी किशोर प्रसाद की शिकायत पर गत 26 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.