तीन आयकर अधिकारी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित
रांची, जुलाई 25 -- रांची। आयकर दिवस पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में बिहार-झारखंड के पीसीसीआईटी डी. सुधाकर राव ने आयकर अधिकारी अजित, कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार और कर सहायक अंकिता रानी को एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया। तीनों को गोल्ड मेडल दिया गया। इस टीम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8 सर्वे अभियानों के जरिए पिछले 3 वर्षों के लगभग Rs.550 करोड़ के अघोषित वित्तीय लेनदेन का खुलासा किया था। कार्यक्रम में पद्मश्री भारत सिंह भारती, पीके अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े करदाता, एक साल में दिया इतने करोड़ का टैक्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.