तीन आईफोन सहित 36 मोबाइल बरामद, एक बाइक भी जब्त
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना क्षेत्र के महाराजपुर- बेगमपुरा फोरलेन रोड पर तुतीपुर गांव के पास से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आईफोन सहित 36 मोबाइल समेत एक बाइक जब्त किया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस का बयान एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को बताया कि एसपी अमित कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि महाराजपुर की तरफ से राजमहल के बेगमपुरा ब्रिज की तरफ एक व्यक्ति काला रंग के स्पेलेंडर बाइक पर पीठ में एक बैग लटकाए हुए आ रहा है। उसमें कुछ संदिग्ध सामान है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी की कार्रवाई छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई कहते हुए तुतीपुर गांव के पास फोरलेन सड़क पर वाहन जांच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.