नई दिल्ली, जुलाई 9 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन आईपीएस अधिकारियों की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि के लिए एम्स के मेडिकल बोर्ड से जांच कराई है। ये अफसर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर एक वर्ष से अधिक समय से अपनी तैनाती वाली जगह पर नहीं जा रहे थे। जांच का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि लंबी अवधि तक ड्यूटी से दूर रहने के दावे चिकित्सकीय रूप से उचित हैं या नहीं। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट जल्द गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। मेडिकल जांच कराने वाले अधिकारियों में 2009 बैच के गौरव शर्मा, 2010 बैच के ब्रिजेन्द्र सिंह और 2011 बैच के शंकर चौधरी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने कराई एम्स मेडिकल बोर्ड से तीन आईपीएस की जांच गौरव शर्मा का सितंबर 2024 में दिल्ली से लद्दाख तबादला हुआ था। कुछ समय तक वहां कार्य करने के बाद वह दिल्ली लौट आए और करीब एक वर्ष...