हजारीबाग, अप्रैल 17 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड में तीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के जीर्णोदार कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। सभी कार्य डीएमफटी मद से कराए जाएंगे। जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोदार होना है, उनमें रखवा, गोविन्दपुर कला तथा बनासो खास आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। सभी में भवन की मरम्मति, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण एवं डीप बोरवोल का काम कराया जाएगा। इसके अलावा गोविंदपुर के खरखुंदो स्थित भवानी तालाब में विधायक मद से स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में आजसू प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल, जिला सचिव महादेव देहाती, दामोदर महतो, प्रवीण मंडल, संतोष महतो, भागीरथ महतो समेत कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- फतेहपुर एसएचजी भवन निर्माण में अनियमितता की खबर पर विधायक ने लिया संज्ञान

हिंद...