बरेली, जून 30 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रखा। नोडल अधिकारी के निर्देशन में कई अस्पतालों की जांच की गई। टीम ने तीन अस्पतालों को नोटिस देकर निर्देश दिया है कि बेसमेंट में आईपीडी कार्य न किया जाए। बेसमेंट में वार्ड या एसएनसीयू कतई संचालित न हो। नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को टीम ने कई अस्पतालों में जांच की। स्टेडियम रोड पर स्थित सरल हॉस्पिटल, तुलाशेरपुर में दर्पिन हॉस्पिटल और स्टार हॉस्पिटल के बेसमेंट का निरीक्षण किया गया। किसी भी अस्पताल के बेसमेंट में आईपीडी का संचालन नहीं हो रहा था। वहां कोई मरीज भर्ती नहीं पाया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने सभी को नोटिस देकर निर्देशित किया है कि बेसमेंट में भविष्य के किसी भी प्रकार का आईपीडी का कार्य न क...