अमरोहा, दिसम्बर 31 -- नौगावां सादात। डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार दोपहर एडीएम गरिमा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। बिना जरूरी अनुमति संचालन के आरोप में तीन अस्पतालों को सील किया। संबंधित संचालकों को अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तीन दिन के भीतर सीएमओ स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.