तीन अवैध शराब बिक्रेता गिरफ्तार
चक्रधरपुर, मई 27 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। उत्पाद विभाग द्वारा जिले के सदर थाना और सोनुवा थाना ईलाके में छापामारी कर तीन शराब अवैध शराब बिक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। जिसमें सदर थाना के पामपाड़ा गांव में अवैध विदेशी शराब बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 5.625 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। इसी प्रकार सोनुवा ताना क्षेत्र के बालजोरी तथा टुनिया मुण्डा साईं गांव में छापामारी कर एक-एक अभियुक्त को अवैध शराब की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों छापेमारियों में कुल 15 (पंद्रह) लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गई। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.