आगरा, मार्च 11 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को तीन अवैध निर्माणों को सील किया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक वैजयंती देवी गोमती नगर एन्क्लेव गांव कौलक्खा में रामगोपाल सिंह और दानवीर सिंह कृष्णा मैरिज होम के पास नगला माकरौल में और सुनील कुमार गोयल ग्वालियर रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे थे। नोटिस के बाद भी काम जारी था। इस पर एडीए की टीम ने तीनों निर्माणों को सील कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.