गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। नगर और ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को गांव सिधरावली और बोहड़ाकलां में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर तोड़फोड़ दस्ता बुधवार सुबह गांव बोहड़ाकलां में पहुंच गया। थाना बिलासपुर से पुलिस बल तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौजूद था। बोहड़ाकलां में करीब ढाई एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। सात मकानों के निर्माण को लेकर डीपीसी और चारदीवारी खड़ी की गई थी। इन्हें मलबे में मिलाया गया। प्लॉट बेचने के लिए सड़क का निर्माण किया जा चुका था, जिसे उखाड़ा गया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव सिधरावली में पहुंच गया। इस गांव में दो कॉलोनियां काटी जा रही थी। एक कॉलोनी दो एकड़ में थी, जबकि दूसरी पांच एकड़ में थी।करीब 17 मकान और दुकान बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.