तीन अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर
मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि इरफान मलिक, प्रवेश यादव और सतीश कुमार द्वारा मलियाना के पास 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। निशांत द्वारा परतापुर क्षेत्र के गोपाल विहार में आठ हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके अलावा सुमित सिंह द्वारा ऑयल डिपो के पास गांव पूठ में 11 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। आगे भी अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- अवैध कॉलोनी पर चला विप्रा का बुलडोजर यह भी पढ़ें- कलंक के खिलाफ : एडीए ने ध्वस्त की दो अवैध कॉलोनियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.