रांची, मार्च 14 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां डा सुनील कंडुलना ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो को रिम्स रेफर कर दिया। पहली घटना रात सात बजे बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर हुई जहां एसयूवी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक पर सवार लोहरदगा के सेन्हा हेसवा झटनी टोली गांव निवासी 22 वर्षीय विनय उरांव पिता विश्राम भगत है। उसी स्कार्पियो ने दूसरी घटना में करांजी गांव के समीप एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बेड़ो पहाड़कंडरिया गांव निवासी दो युवक 14 वर्षीय अंशु सिंह पिता दीपक सिंह और 21 वर्षीय गणेश उरांव पिता भोला उरांव घायल हो गए। वहीं तीसरी घटना साढ़े सात बजे शाम की है। इसमें जरिया गांव के समीप वाहन की ...