चतरा, अप्रैल 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में घटे तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना मंगलवार की देर शाम हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित जोरी आईटीआई कॉलेज के समीप घटा। जिसमे दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो जाने के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गोसाईडीह गांव के आनंद कुमार, उनकी दादी मतिया देवी और अकौना गांव के मुकेश कुमार शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आनंद कुमार जोरी से एक शादी समाहरोह से शामिल हो कर अपने घर गोसाईडीह लौट रहा था। वही मुकेश कुमार अकौना से मोटरसाइकिल से जोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों का मोटरसाइकल में आमने सामने से टक्कर हो गया और दुर्घ...