प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। प्रदेश के महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक संस्थानों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए उप्र विशेष सुरक्षा बल के रीजनल सेंटर को बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश में गोरखपुर और अयोध्या के बाद प्रयागराज में बल के तीसरी वाहिनी का सेंटर का निर्माण कराने के लिए शासनादेश जारी होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन अरब रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक ने प्रयागराज में सुरक्षा बल का सेंटर बनाने के लिए जनवरी में सर्वे कराया था। सर्वे के अंतर्गत बारा तहसील के देवरिया व भैदपुर गांव में कुल मिलाकर 40 हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई थी। जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जनवरी के अंतिम सप्ताह में लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई थी। इस प्रस्ताव को अब शासन से मंजूरी मिल चुकी है। खास बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.